कोटद्वार में बन रही नकली रेमडेसिविर, 5 गिरफ्तार
कोटद्वार में बन रही नकली रेमडेसिविर, 5 गिरफ्तार।
————————-

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
नई दिल्ली, डीडीसी। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कथित तौर पर नकली (Duplicate) रेमडेसिविर इंजेक्शन (remdesivir injection) बनाने वाली एक फार्मास्युटिकल फैक्ट्री (Factory) का भंडाफोड़ कर उत्तराखंड (Uttarakhand) के कोटद्वार (Kotdwar) से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 196 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये आरोपी पहले ही 2,000 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच चुके हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।
25 हजार में बेचते थे एक इंजेक्शन कमिश्नर ने ट्वीट कर बताया, “दिल्ली पुलिस ने उपयोगी सूचनाओं पर काम करते हुए एक लंबी जांच के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी तादाद में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली एक ‘फार्मास्युटिकल’ फैक्ट्री का पता लगाया है। आरोपी इन नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन (COVIPRI) को 25000 रुपये में बेचते थे।
196 तैयार और 3 हजार खाली इंजेक्शन बरामद
कमिश्नर ने बताया, “सभी 196 बेचने के लिए तैयार नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन जब्त कर लिए गए हैं। इसके साथ ही फैक्ट्री से पैकिंग मशीन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की 3000 खाली शीशियां बरामद की गई हैं। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने यह भी खुलासा किया है कि अब तक 2,000 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच चुके हैं।”

