FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडराज्यरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मनुज गोयल व पुलिस अधीक्षक ने किया माधवाश्रम का संयुक्त निरीक्षण

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

जिलाधिकारी मनुज गोयल ने पुलिस अधीक्षक के साथ कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने यहां पर भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। साथ ही आइसोलेशन सेंटर में व्याप्त समस्याओं के निराकरण  को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनपद मुख्यायल में कोटेश्वर के समीप स्थित आइसोलेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान कोविड चिकित्सालय के नोडल डाॅ. डी.वी.एस. रावत व डाॅ. नीतू तोमर ने जिलाधिकारी को चिकित्सालय में आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि व्हाॅट्स एप, मैसेंजर, वाॅइस काॅल, लिखित अथवा अन्य किसी भी तरह से प्राप्त शिकायतों को उनके संज्ञान में लाया जाए ताकि उन समस्याओं का जल्द निराकरण किया जा सके। जिलाधिकारी ने कोविड चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि किसी भी तरह की समस्याओं के निराकरण हेतु यथाशीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, डाॅ. डी.वी.एस. रावत, डाॅ. नीतू तोमर सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Share This News