जिलाधिकारी मनुज गोयल ने खांकरा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुईअल्टो कार की जांच के दिए निर्देश

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने जनपद अंतर्गत खांकरा-नौगांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई अल्टो कार की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक माह अंतर्गत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान खांकरा-नौगांव के समीप एक अल्टो कार वाहन संख्या- यू.के.-13ए/8841 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वाहन में सवार तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। बताया कि 14 अप्रैल को दुर्घटनाग्रस्त हुई कार को लेकर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग को उक्त वाहन की विस्तारपूर्वक जांच करते हुए जांच रिपोर्ट में दुर्घटनास्थल की स्थिति, दुर्घटना का कारण, एवं शासनादेशानुसार दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों को दी जाने वाली राहत सहायता आदि के संबंध में आख्या एक माह अंतर्गत उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

