FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

सेराघाट के सरयू घाट मे चलाया गया सफाई अभियान

सेराघाट सरयू घाट मे चलाया गया सफाई अभियान।

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

सेराघाट। शुक्रवार ,अल्मोड़ा ,पिथौरागढ, बागेश्वर जिले के सीमा से लगा सेराघाट क्षेत्र के सरयू घाट मे सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्र के युवाओं व बुजुर्गों ने सैनेटाईज कर घाट सफाई का अभियान चलाया। सेराघाट घाट मे क्षेत्र के 150 से अधिक गांवो के लोग शव दाह के लिए आते है। कई बार लोग रात को भी शवदाह करने पहुचते है। जिस कारण कई चिताये अधजले छोड़ जाते है और घाट मे गंदगी का अंबार लगा जाता है। घाट के पास ही इण्टर कालेज, मंदिर, गाँव व बाजार भी है। घाट के प्रदूषित होने से सभी प्रभावित होते है। कयी बार नदी मे शवो के अवशेष भी मिलते है जिनहे आवारा कुत्ते गांवो तक ले आते है।
घाट को दूषित देख आज क्षेत्रवासियों ने घाट सफाई का अभियान चलाया और घाट को सैनिटाईज किया। घाट सफाई मे पूर्व प्रधान मोहन जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चन्याल, पूर्व अध्यापक नारायण सिह डसीला, पूर्व अध्यापक भगवान सिंह डसीला, पूर्व सैनिक हेमन्त डसीला, पूर्व सैनिक बलवंत सिह बाणी, समाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र डसीला,अमर सिंह डसीला,पूरन सिह डसीला, दरपान सिह डसीला, राजेंद्र सिंह डसीला, हेमन्त डसीला, सोनू डसीला, हर्ष डसीला, आशु डसीला, अंशुल डसीला सहित अनेक लोगो ने योगदान दिया।
सफाई अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
सभी शव यात्रियों से अपील है कि आप सब इस घाट को साफ व स्वच्छ रखने मे सहयोग दे।

Share This News