FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandदेहरादून

उत्तराखंणड में आज 128 लोगों की मौत, 5403 नए मामले

देहरादून। आज प्रदेश में कोरोना के 5403 नए मामले सामने आए है, जबकि 128 लोगों की जान गई। पिछले कई दिनों से प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा सैकड़े से नीचे नहीं आ रहा था। प्रदेश में अभी भी 55436 लोग अलग-अलग चिकित्सालयों में अपना उपचार करवा रहे हैं। दूसरी ओर कोरोना के संक्रमण का शिकार हुए कुल लोगों की संख्या दो लाख के नजदीक पहुंचने वाली हैं। आज यह संख्या 197023 तक जा पहुंची ​है।

पिछले 24 घंटों में देहरादून में 2026, हरिद्वार में 676, उधमसिंह नगर में 656, नैनीताल में 458, टिहरी में 415, पौड़ी में 139, रूद्रप्रयाग में 35, उत्तरकाशी में 192, चमोली में 169, चंपावत में 215, पिथौरागढ़ में 150, अल्मोड़ा में 167 और बागेश्वर में 105 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Share This News