कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने अब 18 प्लस के सभी लोगों को आइवरमेक्टिन दवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने अब 18 प्लस के सभी लोगों को आइवरमेक्टिन दवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक किट तैयार की गई है। जल्द ही प्रदेश में अब हर घर इस दवा का वितरण होगा। मुख्य सचिव ने इस आशय के निर्देश समस्त जिलाधिकारियों को जारी कर दिये हैं।
आदेश के अनुसार नए कोविड उपचार प्रोटोकॉल को मंजूरी देते हुए 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को Ivermectin medicine की 6 गोलियां 3 दिन तक लेने की सलाह दी है।
कहा जा रहा है कि बीमारी की रोकथाम के लिए यह दवा आवश्यक है। इसके लिए आइवरमेक्टिन 12 एमजी की टेबलेट का किट तैयार होगा। जिसे राज्य में रहने वाले हर परिवार के वयस्कों को दिया जाएगा।
जिलाधिकारियों को निर्देश हैं कि वे जनपद अंतर्गत समस्त परिवारों को Ivermectin 12 एमजी औषधि की किट हर घर बांटने की व्यवस्था करें।
गोली का सेवन सुबह और रात में खाना खाने के बाद करना है। ये दवा तीन दिन तक लेनी है। इस तरह एक व्यक्ति के लिए 6 गोलियों और 4 व्यक्तियों के परिवार के लिए 24 गोलियों का किट तैयार होगा।
वहीं 10 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को आइवरमेक्टिन 12 एमजी की एक गोली प्रतिदिन खाने के बाद तीन दिन तक दी जायेगी।
02 से 10 वर्ष तक के बच्चों को ये दवा डॉक्टर की सलाह के बाद दी जा सकती है। दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं एवं लीवर रोग से ग्रसित व्यक्तियों को ये दवाई नहीं दी जानी है। हालांकि डब्लूएचओ ने इस दवा पर भरोसा नही जताया है। फिर भी उत्तराखंड सरकार ने गोवा में चल रहे अभियान की तर्ज पर करने का फैसला लिया है। ज्ञात रहे कि गोवा सरकार ने पांच दिन के लिए प्रत्येक परिवार को आइवरकमेक्टिन दवा देने का फैसला किया है।

