FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउधमसिंह नगर

सितारगंज में हुई भारी ओलावृष्टि।

स्थान- सितारगंज- उधम सिंह नगर से
रिपोर्ट- दीपक भारद्वाज

सितारगंज। मई के महीने में जहां कोरोना ने आम जनता का जीना दूभर कर रखा है। वही अचानक मौसम परिवर्तन पर चलते भारी ओलावृष्टि ने जहां ठंडक पैदा कर आम जनता को राहत दी वहीं आम और लीची के किसानों के चेहरे पर शिकन पैदा कर दी है।  सीमांत क्षेत्र सितारगंज में आज दोपहर के बाद देर शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। अचानक आए बादलों व तेज हवाओं के साथ जंहा सितारगंज नगर व आसपास जबरदस्त ओलावर्ष्टि हुई। वही ओलावर्ष्टि के साथ हुई बरसात ने मौसम में ठंडक भी ला दी है। काफी लंबे समय बाद सितारगंज में हुई ओलावर्ष्टि से जहां स्थानीय लोग रोमांचित देखे गए। वही भारी ओलावर्ष्टि की वजह से आम व लीची की फसल के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है।कई वर्षों बाद सितारगंज नगर में हुई भारी ओलावर्ष्टि से आमजन रोमांचित नजर आया तो वही बरसात की वजह से मौसम में फैली गर्मी से भी सितारगंज वासियों ने राहत की सांस ली।

Share This News