कोविड-19 के बढ़ते मामलो को लेकर राज्य सरकार ने आज कहा कि वह रूसी वैक्सीन (Sputnik V) के 20 लाख डोज को आयात करेगी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून। कोविड-19 के बढ़ते मामलो को लेकर राज्य सरकार ने आज कहा कि वह रूसी वैक्सीन (Sputnik V) के 20 लाख डोज को आयात करेगी। इसके लिये एक कमेटी का गठन भी किया गया है। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार ने विदेशों से वैक्सीन का आयात करने का निर्णय लेते हुए एक कमेटी गठित की गई है। पांच सदस्यीय कमेटी में अपर सचिव युगल किशोर पंत, अपर सचिव अरूणय सिंह चैहान, निदेशक अभिप्राप्ति चिकित्सा महानिदेशालय, खजानचंद पांडे राज्य वित्त सेवा के अधिकारी और पीपीई किट प्रकोष्ठ नियोजन विभाग, उत्तराखंड शासन में तैनात सुमंत शर्मा शामिल किये गये है। मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से भारत सरकार से भी लगातार वार्ता की जा रही है। कहा कि अभी तक जितनी भी वैक्सीन मिली है वह अपेक्षा के मुताबिक कम मिली है। और इस महीने 8 लाख और अगले महीने 9 लाख वैक्सीन के डोज मिलने की उम्मीद है। कहा कि इसमें से जिन्हे पहली डोज मिल चुकी हो उन्हे भी दूसरी डोज दी जानी है।मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि देश की प्रमुख कंपनियों से भी वैक्सीन को लेकर बात चल रही है। कहा कि केंद्र से तो जो डोज मिलेगी उसके अतिरिक्त डोज के लिये यह बातचीत की जा रही है। मुख्य सचिव ने कहा कि अगले दो महीने में स्पूतनिक वैक्सीन (Sputnik V) के 20 लाख डोज का आयात किया जायेगा। और इसके लिये कमेटी गठित करने के साथ ही इसके लिए समिति गठित करने के साथ ही धनराशि की भी व्यवस्था की गई है।
मुख्य सचिव ने कहा ओवर चार्जिंग करने वाले और दवा की कालाबाजारी करने वाले हाॅस्पिटल एवं दवा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगी।

