क्षेत्राधिकारी चमोली द्वारा आकस्मिक परिस्थितियों में दवा उपलब्ध कराकर की जा रही मानव सेवा।
क्षेत्राधिकारी चमोली द्वारा आकस्मिक परिस्थितियों में दवा उपलब्ध कराकर की जा रही मानव सेवा।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
चमोली पुलिस को किसी अज्ञात फ़ोन नंबर से क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर को फोन आया और बताया गया कि मैं चन्द्रमोहन सिंह ग्राम प्रधान कुमेडा बोल रहा हूँ व मै कोविड पॉजिटिव हूँ, व मुझे लगातार खाँसी हो रही और दवाइयां भी समाप्त हो गयी है व डॉक्टर द्वारा मुझे लिखी दवाइयां गौचर में मिलेगी। इस पर तत्काल क्षेत्राधिकारी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से डॉक्टर से सलाह लेकर दवाइयां मंगवायी गयी व चौकी इंचार्ज गौचर नवीन चौहान के माध्यम से गौचर में मेडिकल स्टोर खुलवाकर दवाई ली गयी तथा पुलिस के द्वारा दवाई जो कि गौचर से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है व बारिश के कारण जगह जगह मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बावजूद दवाई ग्राम प्रधान कुमेडा को उपलब्ध करायी गयी।

