लॉक डाउन में अपनी तैयारी जारी रखें- अभय सिंह
लॉक डाउन में अपनी तैयारी जारी रखें- अभय सिंह

न्यूज होम लाइव संवाददाता नवनीत मिश्र
संत कबीर नगर । दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष अभय सिंह ने वैश्विक महामारी कोरोना की बढ़ती भयावहता के मद्देनज़र छात्रों से चर्चा करते हुए कहा कि बढ़ते संक्रमण के कारण सभी शैक्षिक संस्थानों को बन्द है। हमारी आप सभी से अपील किया है कि सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए अपनी तैयारी जारी रखें। इसमे आप आनलाइन स्टडी मटेरियल व ऐप्प की सहायता ले सकते हैं।
छात्र संघ के सिंह ने कहा कि कोरोना का संक्रमण अब गाँव में बढ़ रहा है। आप सब जागरूक रहते हुए अन्य लोगों को भी संक्रमण के प्रति जागरूक करते रहें और कोरोना प्रोटोकाल व गाइडलाइन का पालन करें अनावश्यक रुप से बाहर न निकले। यदि निकलना आवश्यक हो तो डबल मास्क व सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। डिजिटल संवाद में सैकड़ो छात्र जुड़े रहे।

