पुलिस ने 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राईआगर के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त निवासी – नगौर, पो0 चौड़मन्या, थाना व तहसील बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़, उम्र – 52 वर्ष को मोटरसाईकिल (डिस्कवर) में शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । अभियुक्त के विरूद्ध थाना बेरीनाग में धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम, 51 B आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 एवं 188 भा.द.वि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

