FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोली

जरुरतमंद महिला की फरियाद पर चमोली पुलिस ने पहुँचायी आवश्यक सामाग्री।

“मिशन हौसला”

जरुरतमंद महिला की फरियाद पर चमोली पुलिस ने पहुँचायी आवश्यक सामाग्री।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

चमोली  यशवंत चौहान, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोविड काल के दौरान चमोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन  ‘मिशन हौसला’  के तहत बुजुर्ग, गरीब, बीमार असहाय एवं जरुरतमंद लोगों के प्रति पुलिस लगातार मानवीय रुख अपनाए हुयी है,  चौकी देवाल पर  देवाल पूर्णा निवासी महिला द्वारा फ़ोन कर बताया गया कि मेरे घर में छोटे बच्चे है और घर में राशन समाप्त हो गया है। जिस पर देवाल पुलिस द्वारा तत्काल महिला को राशन , दूध इत्यादि आवश्यक सामग्री दी गयी व अपना मोबाइल नम्ब देकर भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस को सूचित कर सहायता करने का भरोसा दिलाया गया। उक्त महिला द्वारा पुलिस का सहृदय धन्यवाद दिया गया।

 

Share This News