राज्य में आज मिले 2903 नए कोरोना, 64 लोगो की हुई मौत।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
देहरादून:- प्रदेश में आज कोरोना के 2903 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 310469 पहुंच गया है। इधर आज रिकार्ड 8165 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 241430 मरीज ठीक हो चुके हैं।शनिवार की सांय 8:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2903 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई ,
जिनमें देहरादून जिले से 610 ,हरिद्वार से 465 , नैनीताल जिले से 256, उधमसिंह नगर से 183 ,पौडी से 297, टिहरी से 281, चंपावत से 189, पिथौरागढ़ से 112, अल्मोड़ा 221, बागेश्वर से 40 , चमोली से 60, रुद्रप्रयाग से 131 ,उत्तरकाशी से 58 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

जबकि राज्य में आज 64 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 8165 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 310469 मरीजों में से 241430 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 5376 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,5734 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 57929 है। इधर रिकवरी रेट 77.76 प्रतिशत पहुंच गया है।

