बेरीनाग पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाये गए 50 बेड के कोविड अस्पताल का क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने विधिवत उदघाटन किया,
बेरीनाग पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाये गए 50 बेड के कोविड अस्पताल का क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने विधिवत उदघाटन किया,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग सेना,स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बेरीनाग पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाये गए 50 बेड के कोविड अस्पताल का क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने विधिवत उदघाटन किया,कोविड अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी है,अब क्षेत्र के कोविड रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिलने लगेगा।

इस दौरान सेना के अधिकारी मेजर अनुभव , उप जिलाधिकारी अभय प्रताप,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सिद्धार्थ पाटनी,जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला,सभासद नीरू, महेश पन्त खण्ड विकास अधिकारी आर सी नौटियाल ,पॉलीटेक्निक प्रधानाचार्य सौरभ अधिकारी,कोविड सेंटर ऑफिसर अजय पुनेठा ,डॉक्टर देवेश टम्टा,सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

