FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

गणाई गंगोली के सरयू नदी में डूबने से 5 किशोर व्यक्तियों की मृत्यु

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-

पिथौरागढ़,9जून।  गुरुवार को जनपद पिथौरागढ़ के तहसील गणाई गंगोली के सरयू नदी में डूबने से 5 (किशोरों) व्यक्तियों की मृत्यु हो गई । जिला आपदा परिचालन केन्द्र पिथौरागढ़ से प्राप्त सूचना अनुसार गुरुवार 9 जून को अपराह्न 12:15 बजे थाना बेरीनाग से घटना की सूचना प्राप्त होते ही उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट बी एस फोनिया, तहसीलदार राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर पंहुची। ग्रामीणों की सहायता से पांचों शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।
मृतकों में  रविंद्र कुमार पुत्र गोकुल राम उम्र 15 वर्ष, साहिल कुमार पुत्र पूरन राम उम्र 15 वर्ष, मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र 17 वर्ष,राजेश कुमार पुत्र खीम राम उम्र 16 वर्ष एवं पीयूष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार उम्र 15 वर्ष हैं  । पांचों मृतक ग्राम कूना पट्टी गणाई, तहसील गणाई गंगोली के निवासी हैं।
जनपद पिथौरागढ़ में हुई इस दुःखद घटना पर महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड श्रीमती बेबीरानी मौर्य एवं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत द्वारा दुःख प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में ईश्वर परिवारजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने इस घटना पर दुख: व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव मदद करने को कहा व मौके पर परिवार वालो को मिली व उन्हे सान्तवना दी। उक्त दुःखद घटना पर  पेयजल मन्त्री विशन सिंह चुफाल, माननीय विद्यालयी शिक्षा एवं जनपद पिथौरागढ़ के प्रभारी मंत्री  अरविंद पाण्डेय  वरिष्ट भाजपा नेता गोकुल गंगोला , जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनन्द स्वरूप ने भी दुख प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए व उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहने की ईश्वर से कांमना की है।

Share This News