FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

पुलिस टीम द्वारा कपकोट क्षेत्र के ग्राम सतगड़, रातिकेटी में लगभग 130 नाली भूमि में उगाई जा रही भांग की खेती की गई नष्ट की।

 

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:-

बागेश्वर।  ड्रग्स जागरूकता के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी कपकोट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कपकोट क्षेत्र के ग्राम सतगड़, रातिकेटी में लगभग 130 नाली भूमि में उगाई जा रही भांग की खेती की गई नष्ट। साथ ही लोगों को नशे के दृष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए भांग की खेती ना किये जाने की अपील की गई। …बागेश्वर…

अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में ड्रग्स जागरूकता के तहत दिनांकः 30-06-2021 को शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी महोदय कपकोट द्वारा प्रभारी एडीटीएफ श्री राजेन्द्र सिंह रावत, थानाध्यक्ष कपकोट श्री मदन लाल, चौकी प्रभारी शामा श्री कृष्ण गिरी के साथ थाना कपकोट क्षेत्र के दूरस्थ गांव सतगड़ व रातिकेटी का भ्रमण किया गया। जहां पर लोगों द्वारा अपनी भूमि में भांग की खेती की जा रही थी।
इस पर क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा एडीटीएफ एवं थाना/चौकी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ उक्त गावों में लोगों द्वारा लगभग 130 नाली भूमि में उगाई जा रही भांग की खेती नष्ट की गई। साथ ही गांव में ग्रामीणों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनको नशे के दुष्परिणामों के सम्बंध में जागरूक करते हुए भांग की खेती ना किये जाने की अपील की गई। गोष्ठी में लोगों को वर्तमान में बढ़ते हुए साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी आदि के सम्बंध में जागरूक किया गया एवं लोगों को किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक व अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ना दिये जाने व ना ही उनके झांसे में आने के सम्बंध में जानकारी दी गई।

Share This News