FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandदेहरादून

देहरादून: प्रदेश के 13 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त में बिजली देने का प्रस्ताव।

देहरादून: प्रदेश के 13 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त में बिजली देने का प्रस्ताव।

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून: धामी सरकार ने चुनावी वर्ष को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 13 लाख से अधिक बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को बिजली बिलों में राहत देने की तैयारी कर रही है। ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा है कि बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को एक निश्चित होना यूनिट तक मुफ्त में बिजली देने के लिए विचार विमर्श हो रहा है। इसके साथ ही कृषि बागवानी व डेरी से जुड़े उद्योगों को भी व्यवसायिक बिजली के बजाय घरेलू दरों पर बिजली देने की बात कही जा रही है। जल्द ही इन दोनों विषयों पर प्रस्ताव लाकर इन्हें पारित करवाया जाएगा।

ऊर्जा, वन पर्यावरण, श्रम कौशल एवं आयुष मंत्री डॉ रावत ने कहा है कि जिस तरह से बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को मुफ्त में खाद्यान्न देने के मानक है, उसी मानक के अनुसार मुफ्त बिजली देने के लिए भी मानक जल्दी तैयार किया जाएगा। और एक निश्चित यूनिट तक 13 लाख परिवारों को बिजली मुफ्त में प्रदान की जाएगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस बारे में ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सभी पहलुओं पर विचार करके प्रस्ताव तैयार करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डॉ हरक सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपजी परिस्थितियों में कृषि, बागवानी और डेयरी से जुड़े उद्योग मददगार रहे है। ऐसे में यह रोजगार के लिहाज से एक बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं। इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोग उद्योग के लिए आगे आये इसके लिए उद्यमियों को व्यवसायिक बिजली के बजाय घरेलू ट्रैफिक में शामिल करने के लिए विचार किया जा रहा है, और इसके लिए जल्दी प्रस्ताव लाया जाएगा।

Share This News