FEATUREDGeneralHealthLatestNewsउत्तराखंडनैनीताल

हल्दवानी सड़क हादसे में स्टैंडर्ड स्वीट्स के स्वामी की मौत

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

हल्द्वानी:  तिकोनिया चौराहे के पास बड़ा ही भीषण हादसा हुआ है। जिसमें स्टैंडर्ड स्वीट्स के स्वामी दिनेश गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई है। इस खबर से पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया है। जानकारी के अनुसार स्टैंडर्ड स्वीट्स के स्वामी 62 वर्षीय दिनेश गुप्ता अपनी स्कूटी से प्रतिष्ठान की ओर जा रहे थे। शॉप खोलने के लिए आ रहे दिनेश गुप्ता की स्कूटी को काठगोदाम से हल्द्वानी की तरफ आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।  जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बहरहाल पुलिस ने ट्रक चालक तरेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Share This News