योग प्रशिक्षितों ने शिक्षामंत्री को दिया ज्ञापन।
योग प्रशिक्षितों ने शिक्षामंत्री को दिया ज्ञापन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग क्षेत्र के बेरोजगार योग प्रशिक्षिकों ने शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे जी से भेंट कर उन्हें विद्यालयी शिक्षा में योग विषय को अनिवार्य करने तथा योग प्रशिक्षिकों की नियुक्ति हेतु ज्ञापन दिया , जिलाध्यक्ष पंकज पन्त का कहना है कि पिछले 20 वर्षो से विश्वविद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर योग विषय की डिग्री व डिप्लोमा कराये जा रहे हैं लेकिन वर्तमान समय तक भी सरकारों द्वारा इस पर कोई सकारात्मक निर्णय नही लिया गया है जिससे कई बेरोजगार अपनी आयु सीमा को भी पार कर चुके हैं ,बेरोजगार प्रशिशितो ने इसी सत्र से विद्यालय में योग विषय को प्रारम्भ करने की मांग की है । इस मौके पर पंकज पन्त, हरीश पन्त,भजन उप्रेती , सुनील बोहरा ,धीरज पन्त सहित कई योग प्रशिक्षित शामिल थे ।

