मड़कनाली से सुरखाल पाठक तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर अनशन तीसरे दिन जारी रहा।
ड
न्यूज होम लाइव के लिए किंशन पाठक की रिर्पोट:-
गंगोलीहाट। में मड़कनाली से सुरखाल पाठक तक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा मडकनाली से सुरखाल पाठक तक सड़क मार्ग निर्माण किए जाने की मांग को लेकर तहसील रोड के निकट ललित सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को क्रमिक अनशन पर नारायण सिंह बिष्ट, दान सिंह भंडारी, नारायण सिंह, बलबीर सिंह बैठे थे।अनशन के समर्थन में दीपा देवी, दीपा देवी, गोविंदी देवी, राखी बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा के आरोप भी लगाए।

