बेरीनाग ।पर्यावरण मित्रों ने किया दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया ।
बेरीनाग ।पर्यावरण मित्रों ने किया दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर पंचायत में कार्यरत पर्यावरण मित्रों ने ठेका प्रथा समाप्त करने के लिए दूसरे दिन 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार जारी रहा । नगर की सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गये हैं। शाखा अघ्यक्ष सुमित पवार ने बताया कि जब तक सरकार पूरे प्रदेश में ठेका प्रथा को समाप्त नहीं करती है, उनका आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने कि ठेका प्रथा में ठेकेदार द्रारा कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है । ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर स्थायी नियुक्त की जाय। प्रदर्शन में अघ्यक्ष सुमित पवार, धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, रोहित, सोनू , हिमांशु, संजय मालती, मौजूद थे ।

