पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने पर्यावरण मित्रों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया।
पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने पर्यावरण मित्रों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया

रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज
सितारगंज। पिछले 10 दिनों से पर्यावरण मित्रों द्वारा चल रहा आंदोलन प्रदेश स्तरीय नेताओं एवं स्थानीय स्तर पर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे से वार्ता के बाद समाप्त हो गया आज आंदोलन स्थल पर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य के साथ पहुंचे तथा उन्होंने पर्यावरण मित्रों को विश्वास दिलाया कि स्थानीय स्तर पर आप लोगों की जितनी मांगी होगी उनको पूरा किए जाने का प्रयास किया जाएगा तथा शासन स्तर पर पर्यावरण मित्रों के प्रदेश स्तरीय नेताओं की वार्ता भी सरकार से हो गई है और आंदोलन समाप्त करने की अपील की जिस पर पर्यावरण मित्र राजी हो गए तथा पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे एवं अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्या ने पर्यावरण मित्रों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया पर्यावरण मित्रों ने पालिका अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि कल से नगर की सफाई प्रारंभ कर दी जाएगी और नगर को स्वच्छ बनाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा

