FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

लो.नि.वि.बेरीनाग का टैण्डर अखबार के बाहरी अंको मे छापे जाने के विरोध में ठेकेदारो ने लो.नि.वि .अधिकारियो का घेराव किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग लोक निर्माण विभाग ने बाहरी संस्करणो मे टैण्डर प्रसारित किये जाने के विरोध मे ठेकेदार यूनियन व पूर्व विधायक नारायण राम लोनिवि कार्यालय पहुचे और विरोध प्रर्दशन कर ज्ञापन सौपा। इस मौके पर विधायक ने कहा कि विभाग गुपचुप तरीके से बाहरी अखबारो मे टेण्डर छपवा रहे है ,तथा चयनित बाहरी लोगो को फायदा पहुचाया जा रहा है। जो स्थानीय ठेकेदारो के साथ अन्याय है।

इस मौके पर ठेकेदार संघ ने बताया कि भविष्य में विभाग स्थानीय स्तर पर अखबारो में टैण्डर निकालने के बजाय बाहरी क्षेत्रो से टैन्डर निकालता है तो इसका विरोध किया जायेगा।इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्या, पूर्व प्रमुख रेखा भण्डारी,जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी, ठेकेदार महेश सिह डसीला,जीवन रावत, उमेश सिह डसीला, देवेन्द्र सिह,कृपाल सिह, आदि कई लोग सामिल रहे। “इधर पीडब्लूडी के सहायक अभियन्ता संजय वर्मा ने बताया कि तकनीकी कारणो से टैण्डर बाहरी अंको में छप गया था, मामले की जानकारी मिलते ही टैण्डर को निरस्त कर दिया गया है।”

Share This News