पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने थाना थल व थाना बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत निवासरत लोगों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन सुझावों व समस्याओं की जानकारी ली गयी ।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने थाना थल व थाना बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत निवासरत लोगों के साथ किया गया गोष्ठी का आयोजन सुझावों व समस्याओं की जानकारी ली गयी ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग/थल को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में थाना थल व थाना बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सी0एल0जी0 सदस्यों, ग्राम प्रधानों, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापार मण्डल के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें निम्न मुद्दों पर चर्चा की गयी ।

01-सी0एल0जी0 सदस्यों द्वारा सुझाव रखा गया कि थल क्षेत्र अत्यधिक गर्मजलवायु वाला स्थान है, इस कारण यहां आग लगने की सम्भावनाएं अत्यधिक रहती हैं जिस हेतु यहां पर एक फायर स्टेशन होना चाहिये व थल बाजार क्षेत्र में कम जगह होने के कारण यातायात की समस्या रहती है जिस हेतु एक बाईपास होना चाहिये तथा थाने की बिल्डिंग कई जगह से खराब हो चुकी है जिसकी मरम्मत की आवश्यकता है । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जायेगी, तथा थाना भवन के मरम्मत हेतु कार्यवाही प्रचलित है जल्द ही मरम्मत का कार्य किया जायेगा ।
02-इसके अतिरिक्त लोगों द्वारा सुझाव दिया गया कि थाना थल में पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाय तथा पुल पर पुलिस बल की तैनाती की जाय। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सुझाव पर सहमति व्यक्ति करते हुए इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया । थाना थल व थाना बेरीनाग के थानाध्यक्षों को क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर विशेष रुचि दिखाते हुए सुदृढ़ व व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया।

03- पुलिस अधीक्षक ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के सम्बन्ध में लोगों से अपील की कि अपने घरों, दुकान, प्रतिष्ठानों में किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना सत्यापन के नही रखें ।थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करें । बिना सत्यापन के किराये पर रखने वाले मकान मालिकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
04-आस-पास धार्मिक स्थलों पर अनैतिक कार्य, गन्दगी आदि न करने हेतु लोगों को निर्देशित किया गया तथा इस प्रकार के कार्य करने वालों के विरूद्ध मिशन मर्यादा के तहत कड़ी कार्यवाही करने हेतु अधीनस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया ।
गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक मोहित पाण्डे थानाध्यक्ष थाना थल के0सी0आर्या, थाना बेरीनाग में प्रभारी थानाध्यक्ष किशोर पन्त चौकी प्रभारी सेराघाट मोहन बोहरा, चौकी प्रभारी चौकड़ी मनोज धौनी व अन्य पुलिस कर्मी तथा थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सी0एल0जी0 सदस्य, आस-पास के ग्राम प्रधान,वरिष्ठ नागरिक, आदि सम्मिलित थे ।

