FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

पं० देवीप्रसाद शुक्ला ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनायें।

पं० देवीप्रसाद शुक्ला ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनायें।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — रक्षाबंधन के पावन पर्व के पूर्व संध्या भागवत प्रवक्ता एवं देवी उपासक पं० देवीप्रसाद शुक्ला ने सभी शिष्यों एवं जनताओं को शुभकामनायें देते हुये कहा है कि रक्षाबंधन का मतलब रक्षा करने का संकल्प लेना और कच्चे धागे से बांधकर भाई के द्वारा बहनो का अटूट स्नेह का सम्मान करना होता है। कल भाई बहनो के अटूट स्नेह सम्मान का उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होगा। इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही शुभ योग और भद्रारहित काल में है। अच्छे मुहूर्त अथवा भद्रारहित काल में भाई की कलाई में राखी बांधने से भाई को कार्य सिद्धि और विजय प्राप्त होती है। इस वर्ष राखी भद्रा रहित होगी यानि इस बार राखी का त्योहार पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इस कारण से राखी पर पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु और चंद्रमा की इस युति से रक्षाबंधन पर गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना गया है। गजकेसरी योग पर शुभ कार्य करने पर उसमें विजय होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। गजकेसरी योग पर सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। इस योग में किये जाने वाले कार्यों का परिणाम अच्छे प्राप्त होते हैं। किसी जातक की कुंडली में जब चंद्रमा और गुरु केंद्र में विराजमान हो और एक दूसरे पर दृष्टि डालते हों तब गजकेसरी योग बनता है। इसके अलावा राजयोग बनने पर खरीदारी करना भी अत्यंत शुभ फलकारी रहेगा। कल रक्षाबंधन के साथ साथ संस्कृत दिवस भी है। शुक्ल यजुर्वेदीय पुराणों के प्रणेता महर्षि वेदव्यास जी का सम्मान करते हुये हम सब भारतीय संकृति भाषा के विकास का संकल्प लेवें और परम्परा को आगे बढ़ावे। रक्षाबंधन के ही दिन राजा बली को भगवान बामन दान लेते हुये ” येन बद्धो बली राजा , दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् प्रतिवध्नामि , रक्षे मा चल मा चल ” मंत्रों से रक्षासूत्र बांँधा था। वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल को ध्यान में रखते हुये सभी लोग लाकडाऊन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये राखी पहनें। रक्षाबंधन के इस पावन पुनीत पर्व पर समस्त भाई बहनो को स्नेह भरा आशीर्वाद मंगलमय हो।

Share This News