प्रशासनिक अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गंगोलीहाट से की बदतमीजी/हाथापाई पुलिस ने पुलिस एक्ट 81 में किया चालान।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट। देर सांय तहसील गंगोलीहाट में नियुक्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नंदन राम स्वास्थ्य खराब होने के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचे तथा वहां पर उन्होंने ड्यूटी में नियुक्त चिकित्सक को अपने स्वास्थ्य खराब होने से अवगत कराया गया जिस पर डयूटी में नियुक्त चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया पूछने पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा उक्त चिकित्सक से कहा गया कि जो बीमारी उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट को है ,वही बीमारी मुझे भी है जिस पर ड्यूटी में नियुक्त चिकित्सक द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर संदीप प्रजापति को अवगत कराया गया।प्रभारि चिकित्साधिकारी के पूछने पर उक्त प्रसाशनिक अधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी को भी वही जवाब दिया गया ।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने पूछा कि उप जिलाधिकारी गंगोलीहाट को कौन सी बीमारी है। मुझे पता नहीं है। जिस पर उक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गंगोलीहाट से बदतमीजी/हाथापाई पर उतर आए एवं वाद-विवाद करने लगे। जिस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गंगोलीहाट द्वारा उक्त सूचना थानाध्यक्ष गंगोलीहाट को दी गई ! सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिशन लाल, एस आई मोहन जोशी पुलिस टीम के साथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे पुलिस द्वारा उक्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का मेडिकल कराया गया/(जिस पर एल्कोहल की पुष्टि हुई) एवं थाने ले जाकर 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गई ।उक्त संबंध में बाद में उक्त प्रसाशनिक अधिकारी के द्वारा अपनी गल्ती स्वीकार कर लिऐ जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गंगोलीहाट द्वारा एक प्रार्थना पत्र थाना गंगोलीहाट में दिया गया जिसमें उक्त प्रकरण में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं किए जाने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोके जाने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए जाने का निवेदन किया गया है।

