बिरेन्द्र सिंह वल्दिया जिलाध्यक्ष भाजपा, पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में विधानसभा की बैठक संम्पन्न।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट। बिरेन्द्र सिंह वल्दिया जिलाध्यक्ष भाजपा, पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में विधानसभा की बैठक आयोजित हुई।जिसमें विधानसभा में संगठन द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में गजराज सिंह बिष्ट पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा, उत्तराखंड मुख्य अतिथि रहे एवं गणेश ठाकुराठी जी जिला प्रभारी,विधानसभा प्रभारी गिरीश जोशी ,विस्तारक करन पाठक ,विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला ,ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला,ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला ,नगर पंचायत सदस्य जयश्री पाठक ,खुशाल सिंह भंडारी ,फ़क़ीर राम टम्टा ,कार्यक्रम संयोजक गोकुल गंगोला ,सहित पांचों मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष,शक्तिकेन्द्र संयोजक,मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन बसन्त जोशी जिला महामंत्री-भाजपा,पिथौरागढ़ एवम महिमन कन्याल जिला महामंत्री-भाजपा,पिथौरागढ़ द्वारा किया गया।

