अभय को गंगोलीहाट का अतिरिक्त कार्यभार।
अभय को गंगोलीहाट का अतिरिक्त कार्यभार।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट। बेरीनाग के एसडीएम अभय प्रताप सिंह को गंगोलीहाट का भी अतिरिक्त कार्यभार मिल गया है। गंगोलीहाट के एसडीएम बीएस फोनिया का पिथौरागढ़ स्थानांतरण हो गया है। अतिरिक्त कार्यभार मिलने के बाद एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने मंगोलीहाट में कार्यभार ग्रहण किया तहसील के कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये और सभी राजस्व उप निरीक्षकों से अपने क्षेत्रों में बने रहने और आपदा या अन्य कोई सूचना मिलने पर तहसील को अवगत कराने के आदेश दिए। उन्होंने तहसील क्षेत्र में अवैध खनन सहित अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने और क्षेत्र में कोविड 19 के नियमों का पालन कराने के आदेश दिए।

