चुडैला पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन आज
चुडैला पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन आज

न्यूज होम लाइव राजस्थान स्टेट हेड राजेश कुमार शर्मा
झुंझुनूं,(राजस्थान) राज्य के झुझुनूं जिले के चुडैला ग्राम में 15/9/21 को प्रातः 10 बजे नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन का उद्घाटन प्रस्तावित होने की खबर है। माननीय झुझुनूं पीआरओ प्रेस ग्रुप में हासिल प्रेस नोट मुताबिक झुझुनूं
जिले के ग्राम चुडैला में 15 सितंबर 2021 को प्रातः
10 बजे नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जेजेटी यूनिवर्सिटी के प्रो प्रेसिडेंट बी के टीबड़े वाला करेंगे । जानकारी देते हुए माननीय पुलिस उपाधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल ने बताया कि इस पुलिस चौकी का निर्माण लगभग 25 लाख रुपए की लागत से जेजेटी यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टीबड़ेवाला ने श्री राजस्थानी सेवा संघ ट्रस्ट मुंबई के सहयोग से करवाया है। दादरवाल ने बताया कि झुंझुनू व बिसाऊ के बीच करीब 30 किलोमीटर की दूरी पड़ती है जिसमें पुलिस चौकी का अभाव था चुडैला में पुलिस चौकी के उद्घाटन के बाद इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी आमजन अपनी पीड़ा इस चौकी में जाकर दूर कर सकेगा तथा इस सड़क मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में भी पीड़ित व्यक्ति को राहत मिलेगी।
——-

