FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग विकास खड में पेशन/बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन संम्पन्न।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। विकासखंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला जी की अध्यक्षता में,जिला अधिकारी पिथौरागढ़  के दिशानिर्देश में पेंशन/बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही एन एच पीसी लिमिटेड के सीएसआर योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु दिव्यांगज सहायक उपकरण वितरण समारोह
आयोजित हुआ,साथ ही विभागीय जनसमस्या शिविर का आयोजन हुआ,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला  उपस्थित रही।साथ ही शिविर में NHPC के सहयोग से भारतीय अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क सहायक उपकरण,कृत्रिम अंग प्रदान किये जाने हेतु परीक्षण किया गया जिसमें दर्जनों दिव्यांगजनो का परीक्षण किया गया,विगत जनवरी माह में दिव्यांगजनो हेतु विभिन्न उपकरणों हेतु परीक्षण हुई थे जिसमें से 82 लोगों को मौके पर ही सहायक उपकरण,कृत्रिम अंग विधायक मीना गंगोला  के माध्यम से वितरित किये गए।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष दीपक धानिक ,जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला ,धीरज बिष्ट ,नीरू कार्की ,इन्द्र धानिक ,हयात डसीला ,मंगल कठायत ,सहित तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News