सितारगंज लोकल क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्या की समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास ने जानकारी ली।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
सितारगंज लोकल क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्या की समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास जानकारी लिया। कुछ दिनों पहले सितारगंज लोका क्षेत्र में हुए युवाओं पर मुकदमा को लेकर बातचीत की गई क्षेत्र में शिक्षक सत्येंद्र कुमार ने क्षेत्र में विकास कार्य ना होने के कारण सितारगंज क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के खिलाफ और सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ी है और भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ लोगों को जागरूक करना शुरू किया। कई नेता उनके जागरूकता मिशन के कार्य से परेशान हैं जिस कारण उनके ऊपर झूठा मुकदमा और कई आरोप में फंसाने की कोशिश की जा रही है उसी को लेकर समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास जी ने शिक्षक सत्येंद्र कुमार जी से मुलाकात कर उनको पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि हमारा सहयोग हमेशा क्षेत्र के भलाई और युवाओं कि सच की लड़ाई के साथ रहेगी।। और उन्होंने कहा जल्दी एसएससी साहब से मिलकर जो युवाओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है उसको वापस लेने का अनुरोध करेंगे अगर जल्द से जल्द मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो गांव वालों के साथ मिलकर जन आंदोलन का हिस्सा बन कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे।।
वही शिक्षक सत्येंद्र कुमार जी ने अपने ऊपर हुए अत्याचार के बारे में जानकारी दी सच के लिए हमेशा इसी प्रकार लड़ते रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए एक क्या हजारों मुकदमा अपने ऊपर लिखवाने के लिए तैयार है और उन्होंने कहा कि जब झूठे आरोपों में प्रशासन और शासन फंसा सकती ले । वह भगत सिंह जी की तरह क्षेत्र के लिए फांसी चढ़ने के लिए भी तैयार है।। वही गांव की जनता ने इस चुनाव में सत्ता पक्ष का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का मन बना लिया है और गांव में जो युवाओं के खिलाफ झूठा मुकदमा हुआ उसको लेकर आक्रोश है।। ग्राम वासियों ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्य ना के बराबर है रोडो की हालत बद से बदतर है इससे दुखी होकर बीजेपी सरकार का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने के लिए ग्राम वासियों ने अपना मन बना लिया है।।

