बनकोट- ब्रसखोली 2.15 किमी.सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का हुआ शिलान्यास।
बनकोट- ब्रसखोली 2.15 किमी.सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का हुआ शिलान्यास।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गणाई गंगोली। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बनकोट बासीखेत मोटर मार्ग से बुरुषखोली की ओर 1 करोड़ 41 लाख की लागत से सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य का शिलान्यास गंगोलीहाट क्षेत्र की ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला द्वारा किया गया।इस सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य का बजट क्षेत्र की विधायक मीना गंगोला द्वारा स्वीकृति कराया गया।इस सड़क के सुधारीकरण से ब्रसखोली ,धारी धुमलाकोट, सिंताखुना, बाजड़,ढ़नोलासेरा,बनकोट,भट्टीगांव,रुंगरी,बासीखेत,सहित सम्पूर्ण बनकोट क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा।इससे पूर्व में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के अंतर्गत विभिन्न गाँवो को जोड़ने वाली बनकोट-ब्रसखोली सड़क का शिलान्यास तीन माह पूर्व किया गया है जो निर्माणाधीन है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविंद बनकोटी ,भूपेश बनकोटी ,गोकुल गंगोला ,अभिनेष बनकोटी ,पूर्व सरपंच गवाड़ी विनोद डसीला ,दिनेश बनकोटी ,महेश बिष्ट ,सुनील डसीला ,प्रधान दीपा गंगोला ,प्रधान गवाड़ी मंजू डसीला ,पूर्व प्रधान गोविंद राम ,नीरज डसीला ,दीवान बनकोटी ,बिनोद मेहता ,विनोद डसीला पूर्व प्रधान,धीरज बनकोटी ,कल्याण डसीला ,चंदन बनकोटी ,पुष्कर बनकोटी ,दीप बनकोटी ,बसन्त राम , उपस्थित रहे।

