berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

शहीद की पत्नी बैठी धरने में।

न्यूज होम लाइव संवाददाता   कैलाश चन्याल ।

बेरीनाग। शहीद नरेन्द्र सिंह की पत्नी धना डांगी ने पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग शहीद स्मारक बेरीनाग में प्रशासन के द्वारा बेरीनाग में भवन निर्माण नही करने देने के धरने में बैठ गयी। शहीद की पत्नी धना डांगी ने कहा की एक और सरकार के शहीदों के सम्मान यात्रा निकाल रही है और दूसरे मेरा बेरीनाग में भवन निर्माण करने से रोक रही है। सरकार के द्वारा मेरे शहीद पति का अपमान कर रही है। और कहा की 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सामने विरोध दर्ज करने की बात कही। इधर महिला की धरने में बैठने की सूचना मिलते थानाध्यक्ष प्रताप नेगी धरना स्थल पर पहुंचे और महिला से वार्ता की। लेकिन महिला ने कहा की जब तक मांग पूरी नही होगी तब तक धरना जारी रखने की बात कही।विदित है कि आप्रेशन रक्षक कश्मीर नरेन्द्र सिंह शहीद हुआ था।

Share This News