बेरीनाग बीएसएफ में सहायक कमांडेंट बने संदीप सिंह ।
बेरीनाग बीएसएफ में सहायक कमांडेंट बने संदीप सिंह ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग – बीएसएफ में अकादमी टेकनपुर में 61 सहायक कमांडेंट्स का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। जिसमें बेरीनाग विकास खंड के उडियारी गांव के संदीप सिंह महरा का बीएसएफ में सहायक कमांडेंट पद शपथ ली। इस मौके पर पिता सुंदर सिंह महरा और माता दीपा देवी ने संदीप के कंधो पर स्टार लगाये। संदीप के पिता सुंदर सिंह महरा आई टी बी पी में एएसआई पद पर तैनात और माता गृहणी है। दादा गोविंद सिंह महरा दादी नदुली देवी, विधायक मीना गंगोला,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा,ग्राम प्रधान दीपा देवी,योगेश महरा सहित आदि ने खुशी व्यक्त की है।

