FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhand

खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार तत्पर – गंगोला गंगोलीहाट में ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू,

खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार तत्पर – गंगोला
गंगोलीहाट में ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू…

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-

गंगोलीहाट ।युवा कल्याण विभाग के द्वारा ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय खेल महाकुंभ जीआईसी गंगोलीहाट के खेल मैदान में शुरू हो गया है ।प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक मीना गंगोला ने किया और कहा की सरकार के द्वारा गांव गांव में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए धनराशि दी जा रही है। गांवों में खेल कीट भी दिया जायेगा। इस मौके पर खेल में क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की और खेल में अनुशासन से खेलने की अपील की। अंडर 21 वर्ग बालक वर्ग में 400मीटर दौड़ पवन, समीर, जय सिह, बालिका वर्ग में तनुजा ,अंजली, काजल और 800 मीटर बालक वर्ग में प्रकाश, राहुल, सागर बालिका वर्ग में प्रिया, रवीना, काजल ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व विधायक ने मार्च पास्ट की सलामी ली और विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार और प्रमाणपत्र पुरस्कार वितरीत किये!

प्रतियोगिता में एथलीट, खो खो, कबड्डी, बालीवाल, फुटबाल सहित आदि का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन मेहरा, सभासद संजय बोरा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनु चौधरी, भाजपा जिला मंत्री रमेश बोरा , खंड शिक्षा अधिकारी शिवदयाल, खंड विकास अधिकारी मानस मितल,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक मेहता खेल समन्वयक मनोज वर्मा, हयात भंडारी,गंभीर बोरा, गोपाल राम ,प्रवीण कुमार, दया कृष्ण जोशी ,वीरेंद्र खाती, ब्लॉक अध्यक्ष भीम राज भंडारी ,हरीश चंद्र पंडा, मंजू भट्ट ,बबीता उपरेती, अर्जुन सिंह डोभाल, सुरेश चंद्र, अकरम अली, साधु ग्वासीकोटी आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Share This News