पिनारी रामलीला में धनुष यज्ञ से परशुराम लक्ष्मण संवाद तक का मंचन।
पिनारी रामलीला में धनुष यज्ञ से परशुराम लक्ष्मण संवाद तक का मंचन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। आदर्श रामलीला प्रबंन्ध समिति पिनारी के तत्वाधान में तृतीय दिवस की रामलीला में धनुष यज्ञ से लेकर परशुराम लक्ष्मण संवाद तक का मंचन किया गया। दर्शको ने रामलीला के सुन्दर अभिनय दर्शको ने सराहा, आदर्श रामलीला प्रबंन्ध समिति के सचिव कमल पंत ने बताया इस बार की रामलीला में राम वैभव पंत,सीता गौरव पंत, लक्ष्मण सौरभ बिष्ट,रावण महेश बिष्ट,जनक नवल पंत विश्वामित्र आनंन्द मेहरा, मुख्य भूमिका निभा रहे है। तबला बादक तरूण पाडे, व हारमोनियम में भरत बिष्ट है। सहयोग पर डीके जोशी,जगदीश बिष्ट, मनीष पंत, कमल पंत,संन्तोष पंत,सुरेश पंत आदि कई लोग मौजूद रहे।

