FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

गुरना मे कार सडक हादसा, SDRF ने आज एक शव और किया रेस्क्यू सभी की शिनाख्त ।

पिथौरागढ़ – गुरना मे सडक हादसा, SDRF ने सभी तीन शव किये बरामद…

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़  बीते रोज मंगलवार को सड़क से असंतुलित होकर खाई में गिरी स्विफ्ट डिजायर कार के सभी 3 लोगों के शव को एसडीआरएफ ने बड़ी मुश्किल के साथ रेस्क्यू कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। 15 नवम्बर को आपदा प्रबंधन पिथौरागढ़ द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को अवगत कराया गया कि गुरना के पास खाई में एक वाहन गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना पर SDRF पोस्ट पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व मे टीम तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन स्फिट डिजायर है, जो 400 मीटर गहरी खाई मे गिर गई है। SDRF टीम द्वारा खाई मे गिरे वाहन से देर रात अत्यन्त विषम परिस्थितियों में दो शवों को कल ही बरामद कर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया था  घटनास्थल पर एक व्यक्ति और होने की संभावना पर, SDRF टीम द्वारा आज पुन: सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान आज एक और शव को बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल के पास मृतकों की पहचान नीरज सौन पुत्र  भूपेंद्र सौन उम्र 38 वर्ष तथा धीरज सौन पुत्र  प्रकाश सौन उम्र 28 वर्ष और सुरेश सिंह मेहता पुत्र  चंद्रसिंह मेहता उम्र 34 वर्ष बताई जाती है।

Share This News