_जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा ने किया मल्लिकार्जुन महोत्सव का शुभारम्भ_
दीपिका ने महोत्सव समिति को एक लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की…..

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता महेश पाल:-
ऐतिहासिक नगरी अस्कोट मे लगने वाले मल्लिकार्जुन महोत्सव का आगाज जिलापंचायत अध्यक्ष ने दीप जला कर शुभारम्भ किया।श्रीमती बोरा ने महोत्सव समिति के प्रयासो की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को बचाने मे सहायक हैं इन्हे़ बड़ावा मिलना चाहिऐ।
प्रतिवर्ष वैकुण्ठ चतुर्दशी को शुरु होने वाले मेले मे प्रात: क्षेत्रीय महिलाओ ने काली गौरी के संगम से कलश यात्रा निकाल कर भगवान मल्लिकार्जुन का जलाभिषेक किया तद्उपरांत महोत्सव मेले का शुभारम्भ किया किया।
रात्री मे बगड़ीहाट,सांवलीसेरा,जमतड़ी,अस्कोट व नेपाल से देव डोलियां मंदिर पहुंची और सारी रात शिव आराधना की गयी।
आयोजन समिति द्वारा आयोजित जिला बाँलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच मे ओगला ने अस्कोट को 21-13 21-18 से हराकर अगले चक्र मे प्रवेश किया।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल ने जनता से आयोजन सफल बनाने हेतु अपील की और बताया कि महोत्सव का समापन केबिनेट मंत्री विशन सिह चुफाल की उपस्थिति मे किया जायेगा।
आयोजन को सफल बनाने मे कोषाध्यक्ष वीरजंग पाल,सचिव गणेश भट्ट,रवीन्द्र पाल,तनुज पाल,गौरव लुण्ठी आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।मंच संचालन गोविन्द भण्डारी और सीबीएस कन्याल ने किया।

