FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडबागेश्वर

फायर सर्विस बागेश्वर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घास के लगभग 40 लूटों में लगी आग को बुझाया गया।

फायर सर्विस बागेश्वर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घास के लगभग 40 लूटों में लगी आग को बुझाया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता:-

बागेश्वर आपदा कंट्रोल रुम द्वारा फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना दी गई कि रवाईखाल के पास मालूझाल क्षेत्र में घास के लूटों में आग लगी है।
आपदा कंट्रोल से प्राप्त सूचना पर  एफ0एस0एस0ओ0 महेश चन्द्र शीघ्र ही फायर टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। रवाईखाल से मैन रोड के बाद घटनास्थल जाने के लिए कच्चा रास्ता होने के कारण बड़े वाहनों का जाना सम्भव नहीं था। फायर टीम लगभग 02 कि0मी0 पैदल चलकर घटनास्थल मालूझाल पहुँची। घटनास्थल पर ग्रामीणों के लगभग 40 घास के लूटों में आग लगी थी।
इस पर फायर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बाल्टियों तथा टंकी में लगे पाईप आदि की मदद से घास के लूटों में लगी आग पर पानी डाला गया और कड़ी मशक्कत के उपरांत घास के लूटों में लगी आग को बुझाया गया। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा आग लगने का कारण गांव में शादी में हुई आतिशबाजी बताया गया।

 

 

Share This News