FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

संघर्ष समिति का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-

गंगोलीहाट। मड़कनाली सुरख़ालपाठक मोटर मार्ग निर्माण प्रारम्भ किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रअंतर्गत आमरण अनशन जारी है। दिनांक 10/12/ 2021 से अनशन पर बैठे विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी चमलेख (उपाध्यक्ष संघर्ष समिति के स्वास्थ्य में गिरावट के चलते( पेट दर्द की शिकायत) स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट ले जाया गया ! विक्रम सिंह का शुगर लेवल 55 से कम हो गया था उक्त विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी चमलेख कि जगह पर गोपाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी धूणा द्वारा आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया गया है /स्थानीय पुलिस /तहसील प्रशासन मौके पर मौजूद रहे।द्वितीय आमरण अनशन कारी ललित सिह बिष्ट के भी स्वास्थ्य में गिरावट के चलते (सुगर लेबल 50 से कम) उसे तहसीलदार दिनेश कुटौला की उपस्थिति में सी एच सी भर्ती करया गया ! सी एच सी प्रभारी डा0नसीमा बानो ने बताया कि दोनों का सुगर लेवल बहुत कम हो गया है !ललित सिह बिष्ट की जगह पर केदार सिह पुत्र त्रिलोक सिह निवासी बेलगाड़ी द्वारा आमरण अनशन प्रारम्भ कर दिया गया है उक्त माग को लेकर संघर्ष समिति का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा

Share This News