क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सीएम से मिली मीना गंगोला।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट। विधायक मीना गंगोला ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विधानसभा की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को विधानसभा में आगमन का न्यौता दिया है।

