स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता:-
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी. डी. सूंठा जी ने स्वयंसेवियों को राष्ट्र सेवा के विभिन्न आयामों के विषय मे अपने सारगर्भित व्याख्यान से प्रेरित किया। इसके उपरांत स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लीलाधर मिश्र ने स्वयंसेवियों को निरन्तर सामाजिक कार्यों एवं राष्ट्र सेवा में समर्पित भाव से योगदान देने की सलाह दी। डॉ. प्रतिभा नेगी ने अपने व्याख्यान के माध्यम समस्त स्वयंसेवियों का उत्साह वर्धन किया। स्वयंसेवी दीपक पंत, हेमंत, दिया मेहरा, नीलम पंत, रीता भण्डारी, मनीषा मेहरा,सरिता दसौनी सहित अन्य समस्त स्वयंसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

