गंगोलीहाट के सावन बोरा बने भारतीय एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर ।
गंगोलीहाट के सावन बोरा बने भारतीय एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट नगर पंचायत के हनेरा गांव निवासी सावन बोरा ने भारतीय एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर की ट्रेनिंग पूर्ण कर ली है। सावन बोरा भारतीय एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनने वाले गंगोलीहाट क्षेत्र के पहले प्रतिभाशाली सैन्य अधिकारी बने हैं । सावन बोरा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादाजी सूबेदार प्रताप सिंह बोरा एवं अपने माता पिता को दिया है । फ्लाइंग ऑफिसर सावन बोरा के पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचने पर स्थानीय जनता वह ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । उनकी माता श्रीमती जीवंती देवी गृहणी हैं व पिता राजेंद्र सिंह बोरा प्रतिष्ठित व्यापारी हैं उनकी इस उपलब्धि पर रणजीत सिंह बोरा , कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मोहन सिंह बोरा , जिला संगठन मंत्री प्रदीप पंत , नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक , पूर्व ब्लाक प्रमुख गंगा बिष्ट ,सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह बिष्ट , कृष्णा सिंह बोरा , राजेश बोरा , राज्य आंदोलनकारी श्यामाचरण उप्रेती, कल्याण सिंह धनिक , हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने खुशी व्यक्त की है ।

