FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

गंगोलीहाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने, विधानसभा में 21 करोड़ 57 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

 

न्यूज होम लाइव संवाददाता.किशन पाठक…

गंगोलीहाट। एक दिवशीय भ्रमण पर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा तहसील गंगोलीहाट के प्रसिद्ध महाकाली मंदिर के दर्शन करने के बाद  महाकाली राजकीय इंटर कालेज गंगोलीहाट के खेल मैदान में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया, तथा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया गया।

मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां हाट कालिका के दर्शन कर उन्हें असीम शक्ति एवं शांति की अनुभूति हुई। मां हाट कालिका से मिले संरक्षण के कारण ही आज हम इतनी लगन और समर्पण के साथ उत्तराखण्ड की सेवा कर पा रहे हैं। इसी सिद्ध स्थान पर आदि गुरू शंकराचार्य जी द्वारा मां देवी की स्तुति करने के लिए देवी अपराध क्षमा स्रोत ’’न मत्रं नो यन्त्रं’’ की रचना की थी। जिसमें वर्णित ’’कुपुत्रो जायेत क्व चिदपि कुमाता न भवति’’ अर्थात पुत्र कुपुत्र हो सकता है, परन्तु माता कुमाता कभी नही हो सकती, जैसी सारगर्भित पंक्ति हमारी संस्कृति का दृष्टि सूत्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि जहां वीरों की भूमि रही है, विद्वानों की भूमि रही है, वहीं महान ज्योतिषाचार्यों की भी भूमि रही है। गंगोलीहाट क्षेत्र जहां अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समेटे हैं, वहीं पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार का निरंतर ये प्रयास रहा है कि जनभावनाओं के आधार पर फैसले हों, जन समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता रही है । हर विभाग से अगले दस साल का रोड मैप मांगा गया है, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य के विकास का खाका खींच सकें।

सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम को भी शुरू किया है जिसके अंतर्गत सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी व्यक्तियों से सुझावों को लेकर योजनाएं बना रही है। प्रधानमंत्री  नरेद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिला है। सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विस्तार हो रहा है। कई ऐसे बहुआयामी प्रोजेक्ट हैं जिन पर योजनाबद्ध तरीके से काम जारी हैं और जो भविष्य में उत्तराखण्ड की उन्नति के आधार स्तंभ बनेंगे। वर्ष 2025 में राज्य जब अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण करेगा, तब तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने, विधानसभा में 21 करोड़ 57 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने, विधानसभा में 21 करोड़ 57 लाख 7 हजार की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न सड़कों के निर्माण, डामरीकरण, सुधारीकरण कार्यों के लोकार्पण के अतिरिक्त जीआईसी कांडा किरोली मैं अतिरिक्त कक्ष, नगर पंचायत बेरीनाग का भवन, जीआईसी दसाईथल में अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की उन्होंने विकासखंड बेरीनाग के ग्राम बेलकोट-उपराडा सड़क को शहीद चारु चंद्र और विकासखंड गंगोलीहाट में जरमाल गांव से कनारा सड़क को वीर चक्र विजेता शहीद शेर सिंह के नाम से कराए जाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गणाई बनकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण किए जाने, डंगोली सैलानी- दाडिमखेत-धरमघर, कोटमन्या-पाँख, थल- सातशिलिंग मोटर मार्ग में
सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स का कार्य अवशेष की घोषणा, बासपटान ग्वाल मोटर मार्ग सेतु सहित (5 कि०मी०) की घोषणा, थर्प बडेत बाफिला मोटर मार्ग के कि०मी० 2 से कमदीना बगदोली बजेत मोटर मार्ग का निर्माण (4 कि०मी०) की घोषणा, मधनपुर काकडा मोटर मार्ग (3 कि०मी०) की घोषणा, पाताल भुवनेश्वर से चौडमन्या मोटर मार्ग (5 कि०मी०) की घोषणा। मडकनाली सुरखाल पाठक मोटर मार्ग का निर्माण, बोगटा से खतीगंव तल्लीसार मोटर मार्ग, चमलेख इंटर कालेज का जीर्णोद्धार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ की तैनाती, चैंलेखवसे क्लोन तक मोटर मार्ग का शीघ्र निर्माण, ड्युड हडाकोट से बड़ेना मोटर मार्ग का शीघ्र निर्माण, गंगोलीहाट में अगले सत्र से पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा समेत क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं की।

गंगोलीहाट मंदिर परिसर में पूनम सिंह रावल के पर्यटक आवास गृह में  मुख्यमंन्त्री ने गुड़ की चाय पी।

मौके पर ये लोग रहे सामिल:–

इस अवसर पर मंत्री पेयजल,ग्रामीण निर्माण विभाग उत्तराखंड सरकार  विशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला,अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा,जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र वल्दिया,ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला, धारचूला धन सिंह धामी जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह,उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह तोमर समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।सीएम की सभा में यह लोग रहे शामिल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वलदिया, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक मीना गंगोला, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, दल बहादुर बाफिला अर्चना गंगोला विनीता बाफिला विधायक प्रतिनिधि सुरेश जोशी मंडल अध्यक्ष दिनेश धानिक नवीन मेहरा विमल रावल रेलवे बोर्ड की सदस्य गीता ठाकुर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री फकीर राम टम्टा भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवान बल्लभ पंत नगर पंचायत अध्यक्ष जय श्री पाठक पूर्व प्रमुख ललित पाठक पूर्व प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी दर्पण कुमार ब्लाक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी धीरज बिष्ट बसंत जोशी में विधानसभा प्रभारी गिरीश जोशी ब्लाक प्रमुख बेरीनाग विनीता बाफिला  बेरीनाग गणाई गंगोली एवं गंगोलीहाट क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। संचालन जिला महामंत्री बसंत जोशी ने किया। 

मडकनाली सुरखाल पाठक सडक के लिऐ आन्दोलनकारिये ने   अपना  अनशन समाप्त कर दिया।

 

151 दिन क्रमिक अनशन चला 18 दिन आमरण अनशन विधायक मीना गंगोला ने मुख्यमंत्री के सम्मुख सड़क का मामला रखा घोषणा करवाई कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने अनशन स्थल पर जाकर वार्ता कर आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि 30 दिसंबर तक वे स्वयं भारत सरकार जाकर उक्त फाइल को पास कराएंगे जिस पर आंदोलनकारी मान गए और अपना  अनशन समाप्त कर दिया आज पुष्कर सिंह एवं सुरेंद्र सिंह बैठे थे।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिह घामी ने फ्लाइंग ऑफिसर सावन बोरा को सीएम ने किया सम्मानित,

गंगोलीहाटड ,फ्लाइंग ऑफिसर सावन बोरा को सीएम ने किया सम्मानित, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मैं दो बार हाट कालिका के दर्शन के लिए तैयार हुआ लेकिन अचानक रुक गया, आज मां का आदेश था तो मां ने बुला लिया महाकाली मंदिर कमेटी ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, जिला बनाओ संघर्ष समिति के महामंत्री गणेश बोरा ने गंगावली जिला बनाए जाने की मांग को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन,

क्षेत्र के लिए एक भी घोषणा न करना दुर्भाग्य ..नारायण सिह बोरा….।

गंगोलीहाट के  काग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोरा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को फ्लैट बताते हुए क्षेत्र के लिए एक भी घोषणा न करना दुर्भाग्यपूर्ण बताया ,उन्होने कहा कि चुनाव होने वाले है ,लोगो को झूनझूना थमा गये मुख्य मंन्त्री।

 

 

Share This News