FEATUREDGeneralLatestNewsppSportsuttarakhandपिथौरागढ

आज फाइनल मुकाबला घोड़ासिल व फ्रेंड्स 11 गणाई के बीच खेला जाएगा,

घोड़ासिल व फ्रेंड्स_11_गणाई फाइनल में, कल मिलेगा गणाई_क्रिकेट को नया विजेता…

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुन्दन मेहता।

गणाई गंगोली-गणाई गंगोली में आयोजित क्रिकेट कप में कल फाइनल मुकाबला घोड़ासिल व फ्रेंड्स 11 गणाई के बीच खेला जाएगा,दोनों टीम ने सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट की टॉप 2 टीमों को व पिछले वर्ष की विजेता व उपविजेता टीम को हराकर अपने पहले खिताब के बेहद करीब जगह बनाई,आज खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में घोड़ासिल ने विश्व एकादश को 13 रन से हराया,पहले खेलते हुए घोड़ासिल ने अंकित के 26 रन, धीरज के 25 रन की मदद से 117 रन बनाए,वही विश्व एकादश से सचिन व पवन ने 2-2 विकेट लिए,जबाब में विश्व एकादश की शुरुवात ताबड़तोड़ तरीके से हुई,लेकिन उनका मध्यक्रम लड़खड़ा गया,लेकिन अंत में विश्व एकादश को 18 गेंद में 21 रन की आवश्यकता थी,लेकिन यहाँ पर घोड़ासिल ने वापसी करते हुए 13 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की,घोड़ासिल से दीपक स्यालाकोटी ने कहर बरसाते हुए 3 ओवर में मात्र 7 रन देकर 3 विकेट लिए,उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया,वही दिन के दूसरे सेमीफाइनल मैच में फ्रेंड्स 11 गणाई ने इतिहास रचते हुए पिछले कई वर्षों से विजेता की कुर्सी में विराजमान गत विजेता शेरा धपना को 49 रन से हराकर गणाई क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर कर पूरे फील्ड में सनसनी फैला दी,पहले खेलते हुए फ्रेंड्स 11 गणाई ने अक्की के 35 रन, सचिन के 32 रन, अजय के 30 रन, आशीष के 27 रन व अंतिम ओवरों में शशांक के 6 गेंद में 31 रन की मदद से 15 ओवर में 174 रन का पहाड़ स्कोर बना दिया,जबाब में175 रन को उतरी शेरा धपना को पहले ओवर में ही अक्की की घातक गेंदबाजी के आगे झुकना पड़ा,शेरा धपना को पहले ओवर में ही 3 बड़े झटके लग गए,उसके बाद लखन ने धपना की पारी को संभाला,लेकिन उनका साथ कोई और खिलाड़ी ना दे सके,और शेरा धपना की पूरी टीम 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी,शेरा धपना से लखन ने 55 रन की पारी खेली, वही फ्रेंड्स 11 गणाई से अक्की ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए,अक्की को शानदार ऑल राउंडर खेल के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

 

Share This News