गणाई गगोली पूर्व विधायक मीना गंगोला को टिकट नही मिलने से नाराज समर्थको ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड को पत्र लिखकर विधान सभा गंगोलीहाट टिकट पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
गणाई गगोली पूर्व विधायक मीना गंगोला को टिकट नही मिलने से नाराज समर्थको ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड को पत्र लिखकर विधान सभा गंगोलीहाट टिकट पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गणाई गंगोली पूर्व विधायक मीना गंगोला को टिकट न मिलने से नाराज समर्थको ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड को पत्र लिखकर विधानसभा गंगोलीहाट में 2022 के चुनाव में निवर्तमान विधायक मीना गंगोला का टिकट गलत तरीके से हटाए जाने का विरोध किया है।


समर्थको ने कहा 2022 में विधान सभा गंगोलीहाट का टिकट मीना गंगोला को न दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीना गंगोला एक गरीब दलित परिवार की महिला है तथा पिछले 5 सालों से जनता के बीच रहकर भाजपा के समस्त कार्यों का निर्वहन करती रही है जिसकी छवि ईमानदार वह पढ़ी-लिखी महिला के रूप में रही है और उसके द्वारा अपने कार्यकाल में अपने विधानसभा में ऐतिहासिक कार्य भी किए हैं,समर्थको ने कहा अगर भाजपा गंगोलीहाट टिकट पर पुनर्विचार नही करती है तो भाजपा को परिणाम भुगतने होगे। पत्र में प्रधान महेश चंद्र, मंजू देवी, कल्याण सिंह, पंचम सिंह, सुनील सिंह, गणेशलाल, कलावती देवी ,नीरज सिंह, बसंत राम, अर्चना गंगोला, अनिल कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर है।

