बीजेपी की दूसरी लिस्ट भी आज हो सकती है जारी , 11 प्रत्याशियों का होगा ऐलान ,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बैठक के बाद उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, बैठक अच्छी चली। लगभग सभी उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया गया है, 3-4 सीटों में थोड़ा अधिक समय लगेगा। किसी भी समय सीटों की घोषणा की जाएगी ,मुझे लगता है कि स्क्रीनिंग कमेटी का हिस्सा पूरा हो गया है। वे कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के लिए किसी भी समय सूची सौंप सकते हैं। उत्तराखंड भाजपा के निष्कासित मंत्री हरक सिंह रावत पर हरीश रावत ने कहा कि, पार्टी ने उन्हें शामिल करने का फैसला किया और हम ।सभी पार्टी के फैसले के साथ खड़े हैं। पार्टी सामूहिक फैसला लेती है और मैं उसका हिस्सा हूं। हर किसी को इसका स्वागत करना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड में 59 सीटों की घोषणा करने के 2 दिन बाद कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक शनिवार दोपहर 12 बजे तक इनकी घोषणा की जा सकती है। हालांकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कई दौर के मंथन के बाद भी 3-4 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट भी आज हो सकती है जारी , 11 प्रत्याशियों का होगा ऐलान ,आज शाम तक जारी हो सकती है बीजेपी के 11 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी में उत्तराखंड में अपने 59 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं , जबकि 11 सीटों पर असमंजस के चलते अभी घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो बीजेपी की दूसरी लिस्ट जिसमें 11 प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा आज शाम तक जारी हो सकती है।
28 जनवरी तक होंगे नामांकन ,
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार 21 जनवरी से शुरू हो गये है। कोविड संक्रमण की वजह से पहली बार ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी जा रही है। हालांकि ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने वालों को भी ऑफलाइन उसका प्रिंट जमा कराना होगा।
चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, शुक्रवार से प्रदेशभर में विधानसभा चुनाव के नामांकन शुरू हो गये है ,28 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को नामांकन की छंटनी होगी। 31 जनवरी तक नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
इस बार नामांकन की प्रक्रिया ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने सुविधा पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्याशी अपने फॉर्म डाउनलोड कर सकता है, भर सकता है, शुल्क जमा करा सकता है।

