पिथौरागढ में कोरोना से महिला पुलिस कर्मी की मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दुखद खबर सामने आई है यहां पुलिस लाइन में कार्यरत कोरोना पीड़ित महिला आरक्षी का शुक्रवार को निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में जीडी कार्यालय में कार्यरत महिला आरक्षी वर्ष 2007 बैच की नागरिक पुलिस कमला पत्नी अशोक कोहली, निवासी ग्राम व पोस्ट बैजनाथ, जिला बागेश्वर बीती 18 जनवरी को रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव आयी थी।जहां अन्य लोगों से पूछताछ में उनको कोई खास समस्या न होने की जानकारी सामने आई। सीएमओ का कहना है कि शायद एकाएक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत पाया। बाद में रामेश्वर घाट के समीप कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन की देखरेख में महिला पुलिस कर्मी का अंतिम संस्कार हुआ।पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ के अनुसार महिला आरक्षी कमला काफी मृदु भाषी, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ थीं। वह अपने पति अभियोजन कार्यालय पिथौरागढ़ में तैनात कांस्टेबल अशोक कोहली तथा दो छोटे बच्चों के साथ पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहती थीं
महिला आरक्षी कमला के आकस्मिक निधन पर जनपद पुलिस परिवार में शोक की लहर व्याप्त है। जनपद पुलिस ने महिला आरक्षी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।

