आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 2439 मामले, 13 व्यक्तियों की मृत्यु।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 2439 मामले आये है। जिसे मिलाकर 01 जनवरी 2022 से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 67614 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 34270 है।आज 3999 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 34270 है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 10.28% है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 50.68 % हो गयी है। आज 21290 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं।01 जनवरी 2022 से अभी तक कुल 574129 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
01 जनवरी 2022 से अभी तक 96 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। आज 13 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

