उत्तराखंड के 7 और छात्रों की आज हुई यूक्रेन से वापसी ,।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं का स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज सुबह सात और छात्र स्वदेश वापस लौट आए। बता दें कि रविवार को 15 छात्र छात्राएं वापस लौटे थे इस तरह अब तक कुल 22 छात्र-छात्राएं वापस लौट चुके हैं।जिनमें सभी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राएं है।इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। जो छात्र यूक्रेन से वापस लौटे हैं उनके नाम इस प्रकार हैं- तमन्ना त्यागी, प्रेरणा बिष्ट, शिवानी जोशी, लिपाक्षी, अताउल्लाह मलिक, मोहम्मद मुकराम और उर्वशी जंतवाल।यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को भारत सरकार रोमानिया के रास्ते से निकाल रही है। बीते दिन उत्तराखंड शासन ने अपने नागरिकों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी थी।उत्तराखंड सरकार लगातार भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं वहीं आज उत्तराखंड के सात छात्र सकुशल भारत लौटे हैं। वहीं सात छात्र-छात्राओं का स्वागत अपर रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा और उनकी टीम ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने यूक्रेन के हालातों को बयां किया। बता दें कि फ़िलहाल यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की कुल संख्या 226 बताई गई है , जिनकी सूची उत्तराखंड सरकार द्वारा विदेश मंत्रालय को भेजी गई है।

